
सभी बूथों पर 23 से 6 जुलाई तक चलेगा डा. मुखर्जी को पुष्पांजलि कार्यक्रम, हरमन सिटी पर कार्यशाला
मेरठ। जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पर जयंती संस्मरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं बुलंदशहर सहकारी बैंक चेयरमैन डी के शर्मा व मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देविंद्र चौधरी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व संचालन जिला महामंत्री हरीश चौधरी एवं उपाध्यक्ष अतुल त्यागी ने किया।
23 जून से 6 जुलाई तक कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष 23 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगा। सभी बूतों पर समिति के सदस्यों के द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन योगदान व केंद्रीय मंत्री के रूप में एवं जनसंघ संस्थापक अध्यक्ष के रूप में संक्षिप्त उद्बोधन होगा। संस्मरण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। डॉ मुखर्जी के संस्मरण में प्रत्येक नगर एवं शहर में किसी चौराहे उद्यान अथवा मार्ग का नामांकन किया जाएगा। इसके अलावा वृक्षारोपण अभियान भी सार्थक एवं प्रभावी रूप से प्रत्येक बूथ पर किया जाना है।
भारतीय जन संघ के संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राष्ट्र निर्माण सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतन को जागृत करने और भारत की अखंडता के प्रति के रूप में जाना जाता है वह एक प्रख्यात शिक्षाविद् कुशल प्रशासक दूरदर्शी राजनेता और प्रखर राष्ट्र भक्त थे। जम्मू और कश्मीर को भारत का अभिनंदन बनाए रखने के लिए भारत की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान किया धारा 370 समाप्त करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को सरकार करके ऐतिहासिक कार्य किया। राष्ट्र प्रथम अब केवल भावना ही नहीं यह भारत की जीवन धारा बन चुकी है। भाजपा का संगठनात्मक विस्तार भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव,अंतोदय विकास उन्मुख राजनीति एवं राष्ट्रप्रथम की भावना को रखना है। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण जिला शिविर 29 एवं 30 जून को संपन्न होगा। यह आयोजन द सफायर ग्रैंड रिसॉर्ट, वेदव्यास पुरी में होगा।
ये रहे मौजूद
जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने बताया कि इस अवसर पर बुलंदशहर सहकारी बैंक अध्यक्ष डीके शर्मा, जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी,क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, हरपाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, समीर चौहान, अंकुर मुखिया,जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला,अतुल त्यागी, संजीव बंसल, विनोद चौधरी,ओमप्रकाश पाल,जिला मंत्री,विमला जाटव, ब्रजवीर सैनी,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा,जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, ब्लॉक प्रमुख कौशल, चौहान मनोज चौहान, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, सुनील प्रधान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू सेठी,पंकज चौहान, मोहन गुर्जर,आयुष चपराना,विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि,सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता,उपस्थित रहे।


