
जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सीमा प्रधान के हाथों अखिलेश यादव के जन्म दिन पर साइकिल मिलने से खिले बेटियों के चेहरे
मेरठञ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर सरधना विधानसभा के समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा प्रधान ने मेरठ स्थित अपने आवास पर सरधना विधानसभा क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनका सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अतुल बोले शिक्षा है सशक्त माध्यम
इस अवसर पर विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी सदैव शिक्षा, सामाजिक न्याय और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान करने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरित करना तथा उनकी पढ़ाई को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी का जीवन सदैव युवाओं, किसानों, गरीबों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्य करना ही असली तोहफा है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उनके परिजनों ने विधायक अतुल प्रधान का आभार व्यक्त किया।


