
बड़़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुजन व भाजपा के बड़े नेता, सदर जगन्नाथ मंदिर में बलदेव छठ
मेरठ। महानगर के पौराणिक व ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी मंदिर में बलदेव छठ का आयोजन बहुत धूमधाम से मनाया गया। विवाद को देखते हुए मंदिर परिसर से पूर्व पुजारी विष्णु दत्त शर्मा और गणेश दत्त शर्मा एवं उनके परिजनों को पहले ही मंदिर परिसर से बाहर निकाल दियागया। बलदेव छठ को लेकर सर्वप्रथम भोग भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट एवं भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर समिति की ओर से लगाया गया। मेरठ के रामलीला भवन ट्रस्ट में सभी व्यापारी समिति के लोग एवं जनप्रतिनिधि इक_ा हुए इसके बाद हाथों में छप्पन भोग के लाल और भोग प्रसाद लेकर सभी लोग जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना भी है। इसके बाद जनप्रतिनिधि और मंदिर समिति ट्रस्ट के सदस्यों ने मंदिर के गर्भ ग्रह में आरती की और भगवान को भोग अर्पण किया। इसके बाद विभिन्न मंदिर समिति के लोग रामलीला भवन आए और भोग प्रसाद ग्रहण किया। विवाद को देखते हुए मंदिर में भारी पुलिस फोर्स में तनाव की गई थी। साथ ही यह पूरा कार्यक्रम तहसीलदार सदर और एव थाना पुलिस सदर बाजार के निर्देशन में हुआ।
ये रहे मौजूद
भाजपा नेता गणेश अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट एवं भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर समिति की ओर से कैंट विधायक अमित अग्रवाल , एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज,महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अजय गुप्ता, अनिल जैन, नीरज मित्तल, मुकेश सिंघल, अमित गर्ग मूर्ति ,गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, राजेंद्र वर्मा, दिनेश गुप्ता पवन गर्ग, नितिन बालाजी, अंकित गुप्ता , राजेंद्र मित्तल, निर्मलेंद्र शर्मा, संजय खुराना, मुकेश जैन, वेद, राजू , राजेश अग्रवाल, ऋषभ, मुकेश अग्रवाल आदिनलोग मौजूद रहे।


