आप विधायक पर FIR भाजपा के मंत्री पर NCR

Shekhar Sharma
3 Min Read

थप्पड़ कांड़ के बाद पुलिस ने भाजपा के मंत्री प्रवेश वर्मा पर NCR के तहत लिखा पढ़ी की है और आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा

नई दिल्ली। थप्पड़ कांड़ के बाद पुलिस ने भाजपा के मंत्री प्रवेश वर्मा पर NCR के तहत लिखा पढ़ी की है और आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा है। यह मामला तब शुरू हुआ जब दिल्ली तिलक नगर इलाके में भाजपा के मंत्री प्रवेश वर्मा पहुंचे थे और भीड़ उन्हें घटियां क्वालिटी से बनायी गयी सड़क दिखाना चाहती थी। उसी दौरान एक युवक जो मीडिया कर्मी बताया जाता है वो वीडिया बना रहा था, जिसके चलते कथित उत्तेजना में भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा ने उस युवक को चांटा मार दिया। इसकाे लेकर जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हमला बोला तो प्रवेश वर्मा सफाई पर उतर आए और वीडियो बनाने वाले पर परिवार को गालियां देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आवेश में आकर चांटा मारा था। इस मामले में अब पुलिस ने प्रवेश वर्मा पर NCR के तहत लिखा पढ़ी की है और आप विधायक जनरैल सिंह के खिलाफ पीडब्लूडी के एक अफसर की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया है।

उस दिन ये हुआ

प्रवेश वर्मा 27 सितंबर को तिलक नगर से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके पीछे आ गए और उनसे सवाल करने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को उन्होंने थप्पड़ मार दिया।यह पूरा मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। वह वहां बनी सड़क की जांच करने पहुंचे थे। जरनैल सिंह ने सड़क को हाथ से उखाड़कर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा को दिखाया था।युवक का आरोप है कि उसे पुलिस के सामने पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस में शिकायत देकर कहा कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी चाहिए।

केजरीवाल ने खोली पोल

केजरीवाल सोमवार को तिलक नगर पहुंचे थे। उनके साथ AAP सांसद संजय सिंह, स्थानीय विधायक जरनैल सिंह और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार पर इलाके में बनी नई सड़क की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी, लेकिन हाथ से छूने पर ही टूट रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली AAP सरकार के दौरान ऐसे कामों पर 5 साल की गारंटी होती थी।

Share This Article