BSNL हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

Shekhar Sharma
2 Min Read

बीएसएनएल एवं नराकास अध्यक्षीय कार्यालय मेरठ में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

मेरठ। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एवं नराकास अध्यक्षीय कार्यालय, मेरठ में 29 सितंबर 2026 को हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नराकास मेरठ के अध्यक्ष एवं बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने की। उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक चले 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़े के दौरान नराकास मेरठ के सदस्य कार्यालयों तथा बीएसएनएल के अध्यक्षीय कार्यालय में विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

इस दौरान हिंदी निबंध, टिप्पणी एवं पत्र लेखन, हिंदी व्याकरण एवं राजभाषा नियम, विभागीय सामान्य ज्ञान, काव्य पाठ तथा राजभाषा के व्यावहारिक प्रयोग से संबंधित कार्यशालाओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए ‘शहर से गांव तक, बीएसएनएल आपके साथ’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इससे कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ राजभाषा के प्रति जागरूकता एवं रुचि को भी प्रोत्साहन मिला। समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी नराकास मेरठ के सचिव मुकेश कुमार ने दी।

TAGGED:
Share This Article