डाक्टर बनने करा सपना होगा अब पूरा

Shekhar Sharma
4 Min Read

MD, MS और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़कर लगभग 58,000, अब अधिक MBBS डॉक्टरों को MD या MS करने का मौका

नई दिल्ली। नेशनल मेडिकल कमीशन ने NEET PG 2026 काउंसलिंग के लिए आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस बार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MD, MS और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़कर लगभग 58,000 हो गई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 11% (5,800 से अधिक सीटों) की बड़ी बढ़ोतरी है। उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं और पहले राउंड की काउंसलिंग चॉइस-फिलिंग में इसका उपयोग कर सकते हैं।

स्पेशलिस्ट डॉक्टर (Specialist) बनने के अधिक अवसर

सीटों में 11% की बढ़ोतरी का सीधा मतलब है कि अब अधिक MBBS डॉक्टरों को MD या MS करने का मौका मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में एक सामान्य MBBS डॉक्टर के मुकाबले स्पेशलिस्ट डॉक्टरों (जैसे- कार्डियोलॉजिस्ट, सर्जन, पीडियाट्रिशियन) की मांग बहुत ज्यादा है, जिससे नौकरी मिलने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं।

शुरुआती वेतन (Salary Package) में भारी बढ़ोतरी

पीजी (MD/MS/DNB) की डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी में मिलने वाला शुरुआती वेतनमान, एक MBBS डॉक्टर के मुकाबले काफी अधिक होता है। स्पेशलाइजेशन के बाद सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में उच्च वेतन वाले पदों (जैसे- सीनियर रेजिडेंट, कंसलटेंट) पर सीधे नियुक्तियां मिलती हैं। केन्द्र सरकार (जैसे UPSC, CHS) और विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोगों (State PSCs) द्वारा निकाली जाने वाली मेडिकल ऑफिसर की भर्तियों में पीजी डिग्री धारकों को सीधे उच्च ग्रेड-पे और ‘क्लास-1 राजपत्रित अधिकारी’ (Class-1 Gazetted Officer) का पद मिलता है। पदोन्नति (Promotion) भी तेजी से होती है।

जॉब की भरमार

अकादमिक और टीचिंग करियर (Medical Faculty)

अगर आपकी रुचि अध्यापन में है, तो MD/MS करने के बाद आप देश के सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। सीटों की संख्या बढ़ने से नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा प्राइवेट और कॉर्पोरेट अस्पतालों में उच्च मांग मैक्स हेल्थ केयर और अपोलो हॉस्पिटल सरीखे बड़े कॉर्पोरेट और सुपर-स्पेशलिटी अस्पतालों में नौकरी पाने के लिए पोस्टग्रेजुएट होना अनिवार्य शर्त होती है। सीट मैट्रिक्स में सीटों की वृद्धि से कॉर्पोरेट सेक्टर में भी विशेषज्ञों की कमी दूर होगी और आपके लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

NEET PG 2026 सीट मैट्रिक्स की मुख्य बातें

नीचे दी गई तालिका से समझें कि इस बार सीटों का आवंटन किस प्रकार बढ़ा है:

विवरणआंकड़े और बदलाव
कुल उपलब्ध सीटेंलगभग 58,000 सीटें (MD, MS और डिप्लोमा मिलाकर)
सीटों में कुल वृद्धि5,800 से अधिक सीटें (पिछले वर्ष से 11% ज्यादा)
सरकारी मेडिकल कॉलेजसरकारी सीटों में 10% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है
प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीप्राइवेट/डीम्ड संस्थानों की सीटों में 32% का भारी उछाल आया है

महत्वपूर्ण तिथि दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए राउंड 1 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल 1 अक्टूबर 2026 से लाइव हो रहा है। अन्य सभी उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेने और अपनी मनपसंद ब्रांच व कॉलेज लॉक करने के लिए NMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गयी कॉलेज-वाइज मैट्रिक्स को अच्छे से जांच लें।


Share This Article