सेवा संकल्प अभियान में शामिल हुए डा. बाजपेई

Shekhar Sharma
2 Min Read

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को उपहार, सेवा संकल्प अभियान में शामिल हुए डा. बाजपेई

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोती के जन्म दिवस के मौके पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान विषय पर आज मेरे सपनों के भारत पर मेरठ जनपद के विद्यालयों से ड्राइंग और साइंस मॉडल कंपीटीशन में चयनित होकर आए चित्र और मॉडल की देवनागरी इंटर कॉलेज में जनता के प्रदर्शित किया गया। इसमें शामिल बच्चों को मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उपहार प्रदान किए गए। सेवा संकल्प अभियान के दौरान डा. वाजपेयी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बच्चों के द्वारा चित्रकार भी विशिष्ट प्रकार की थी और उनकी कल्पना की ओर इशारा भी कर रही थी।साइंस के मॉडल तो विकसित करके घरों में और नगर निकाय क्षेत्र में यदि उनके बड़े मॉडल बनाए जाएं तो वह उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यआयोजित किए गए। बाद में चयनित बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम राजकीय बाल गृह बालक सूरजकुंड रोड पर भी आयोजित किया गया। इसमें भी डा. वाजपेयी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत भी की। 45 बच्चों के को भोजन फल और मिष्ठान वितरण किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ मधु बाजपेई, नितिन गोस्वामी, विकास मित्तल, आदित्य नागर ,सभासद कुलदीप वाल्मीकि, सभासद संदीप रेवड़ी, संजय सम्राट, मुकेश ठाकुर, कुलदीप, शिवा वेद, दीपक शर्मा बृजेश चौधरी हरिंदर भारद्वाज नरेश गुप्ता राजन, शगुन शर्मा, बालकिशन गोस्वामी, संजीव प्रधान आदि भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम पार्टी के दिए गए निर्देश में अनाथालय में सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ।

TAGGED:
Share This Article