सौरभ गंवार का प्रयास मेरठ में चहूं ओर नजर आए विकास

Shekhar Sharma
4 Min Read

जेलचुंगी चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक करीब 51 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क की देने जा रहे शहर को सौगात

मेरठ। नगरायुक्त सौरभ गंगवार का प्रयास है कि मेरठ में चारों ओर विकास नजर आए और इसी में वह प्रयासरत हैं। सीएम ग्रिड योजना के माध्यम से उनका प्रयास महानगर के कौने-कौने तक विकास को पहुंचाने का है। इसका ताजा उदाहरण सीएम ग्रिड योजना के तहत जेलचुंगी चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक करीब 51 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। नगरायुक्त के इस शानदार प्रस्ताव की सराहना करते हुए शासन ने इसकी स्वीकृति भेज दी है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस योजना पर शीघ्र काम शुरू करा दिया जाएगा।

यह है प्रस्ताव

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने जानकारी दी कि सीसीएसयू, सर छोटू राम इंजीनियरिंग कालेज, जीएसटी कार्यालय, कई हास्पिटल, बैंक इसी मार्ग के किनारे हैं। इसका प्रारंभिक डिजाइन तैयार हो गया है। फुटपाथ, भूमिगत बिजली लाइन, डिवाइडर सहित कवर्ड नाले, ग्रीन बेल्ट सहित सभी मानकों को ध्यान में रखकर सड़क बनाई जाएगी। जेलचुंगी चौराहे का चौड़ीकरण पहले से प्रस्तावित है। यह सड़क नए सिरे से चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। निर्माण एजेंसी का चयन हो चुका है। गत दिनों कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी के सामने डिजाइन का प्रजेंटेशन हुआ था। इसमें कुछ सुधार के बाद दोबारा प्रजेंटेशन होना है। इस योजना पर इस माह के अंत तक निर्माण शुरू कराए जाने की जानकारी भी सौरभ गंगवार ने दी है।

लोगों ने जताया आभार

सीएम ग्रिड योजना के तहत जहां-जहां से होकर यह सड़क जाएगी वहां के लोगों ने इसके लिए नगरायुक्त सौरभ गंगवार का आभार जताा है। लोगों ने बताया कि यहां समस्याएं बेशुमार हैं। इनमें सड़क किनारे व्यवस्थित फुटपाथ नहीं हैं और कई जगह ये टूटे हुए हैं। रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और अवैध पार्किंग से सड़क और फुटपाथ संकरे हो गए हैं। सड़क के बीच या किनारों पर लटकते बिजली के तार और खंभे यातायात में बाधा डालते हैं। बसों के ठहरने के लिए कोई निर्धारित और सुव्यवस्थित स्टापेज नहीं है। सड़क पर ग्रीन बेल्ट सही से विकसित नहीं है।

ये है मिलने जा रहा

सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम के द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के बाद इस इलाके के लोगों को बेशुमार सुविधाएं मिलने जा रही हैं। लेकिन इन सुविधाओं में जो प्रमुख सुविधाएं हैं उनमें आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स और भूमिगत केबल के जरिए मार्ग को आकर्षक व सुरक्षित बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर व डिवाइडर पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थित आधुनिक स्क्रीन वाले बस शेल्टर बनाए जाएंगे। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बाधा रहित और चौड़े फुटपाथों का निर्माण किया जाएगा। अवैध पार्किंग रोकने के लिए आन स्ट्रीट पार्किंग जोन और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जगह निर्धारित होगी।

वर्जन

नगरायुक्त सौरभ गंगवार और निगम निर्माण विभाग के चीफ प्रमोद सिसौदिया ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत प्रमुख सड़कों को मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जेलचुंगी चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक की सड़क की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है। जल्द डिजाइन फाइनल करके काम शुरू कराया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article