मुनिश्री के आगमन के मौके पर कई कार्यक्रमों का किया जा रहा है ऋषभ एकाडेमी में आयोजन
मेरठ। छावनी के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकाडेमी में परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञान योगी जीवन आशा हॉस्पिटल के प्रणेता जैनाचार्य श्री 1008 सौरभ सागर जी महामुनि राज का मंगल प्रवेश 7 अक्तूबर बुधवार को होगा। यह जानकारी ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने दी। उन्होंने बताया कि प्रात 6.30 बजे मंगल प्रवेश होगा। संस्कार शिविर 7.30 बजे, मंगल प्रवचन 8 बजे, आहार चर्या प्रात 9.30 बजे, शंका समाधान व नैचरोपैथी कैंप दोपहर 3 बजे, शाम को 6 बजे गुरूभक्ति व काव्य पाठ तथा वैय्या वृति रात्रि 8 बजे। संजय जैन ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के दौरान उनमें शामिल होने वालों का लकी ड्रा निकाला जाएगा। डा. याचिका जैन व मेधा जैन नैचुरोपैथी कैंप में खास जानकारी देंगे और देश दुनिया में खास पहचान रखने वाले कवित्री डा. अनामिका जैन अंबर व डा. सौरभ सुमन काव्य पाठ करेंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान जलपान व भोजनादि की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की गयी है।


