सुदीप जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा है कि आज देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है
मेरठ। सुदीप जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा है कि आज देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है, जबकि मोदी सरकार की नीतियां लगातार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पूंजीपतियों की सेवा के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। सुदीप जैन ने कहा कि किसान, जवान, नौजवान और व्यापारी—आज हर वर्ग परेशान है। वहीं मेरठ में एक ओर तबाही का मंजर है। लोगों के घर और दुकानें टूट रही हैं, बड़ी संख्या में लोगों के रोजगार प्रभावित हुए हैं और अनेक परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
भाजपा का जश्न मनाना शर्मनाक
ऐसे समय में जनता के दर्द और पीड़ा को समझने के बजाय भाजपा द्वारा जश्न मनाना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। सत्तारूढ़ पार्टी को उत्सव और प्रचार से पहले उन परिवारों के आंसू और उनकी रोजी-रोटी की चिंता करनी चाहिए, जिनका जीवन उजड़ रहा है।


