PVVNL में संविधान दिवस समारोह एवं शपथ ग्रहण

Shekhar Sharma
2 Min Read

MD रवीश गुप्ता व निदेकश आशु कालिया, संजय जैन, एनके मिश्रा तथा स्वतंत्र कुमार तोमर भी रहे मौजूद

मेरठ। भारत के संविधान के अंगीकरण की स्मृति में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के कार्यालय में संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) की अध्यक्षता एवं आशु कालिया, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन, निदेशक (वाणिज्य), एन.के. मिश्रा, निदेशक (तकनीकी) तथा स्वतंत्र कुमार तोमर, निदेशक (वित्त) की उपस्थिति में संविधान दिवस समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान में निहित मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ग्रहण की।

दिलाया गया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित कराने के संवैधानिक संकल्प को दोहराया। साथ ही व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए बंधुता बढ़ाने का संकल्प लिया।

प्रत्येक नागरिक का महत्व

पीवीवीएनएल पीआरओ एचके सिंह ने बताया कि इस अवसर पर संविधान में निहित मूलभूत सिद्धांतों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के महत्व पर बल दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्षता, समानता, पारदर्शिता एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मो. सगीर, मुख्य अभियंता, राजकुमार, मुख्य अभियंता तकनीकी, गुलाब सिंह, मुख्य अभियंता, जीतेश ग्रोवर कंपनी सेक्रेटरी, श्री सोनम सिंह,(अधिशासी अभियंता एवं स्टाफ ऑफिसर) आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article