योग केंद्र का 30 वां स्थापना दिवस मनाया

Shekhar Sharma
2 Min Read

निरंतर योगाभ्यास से होता है असाध्य रोगों का निवारण: रविंद्र सिंह चौहान

मेरठ। भारतीय योग संस्थान, कंकर खेड़ा के सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज योग केंद्र का 30 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना श्रीमती पुष्पा गोदियाल, श्रीमती अर्चना रावत, श्रीमती पूर्णिमा मल्होत्रा एवं श्रीमती गीता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान रविंद्र सिंह चौहान ने की। जिला मीडिया प्रभारी यशपाल जांगिड़ द्वारा विशेष हास्य योग कराया। सरस्वती शिशु मंदिर केंद्र की साधिकाओं द्वारा योगाभ्यास आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को अभिभूत कर दिया।
मंच संचालन प्रांतीय प्रधान रविंद्र सिंह चौहान ने किया अपने उद्बोधन में उन्होंने आसन एवं प्राणायाम व शुद्धि क्रियाओं का महत्व भी सबको बताया। स्थापना दिवस के उपलक्ष में केंद्र के उन सभी वरिष्ठ साधकों और साधिकाओं का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया जिन्होंने केंद्र के शुरुआती दौर में अपना विशेष योगदान दिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार, जिला प्रधान सुनील राघव, जिला मंत्री विपिन चौहान, जिला संगठन मंत्री ब्रजपाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य जयभगवान सिंघल, पुष्पा गोदियाल, अनीता दहिया, पूर्णिमा मल्होत्रा, संजूला राघव, डिंपल और सुमन चौहान का विशेष योगदान रहा । सदर क्षेत्र से क्षेत्रीय प्रधान श्याम वर्मा, महेश अग्रवाल, रूपेश श्रीवास्तव, नरेश गोयल, नितिन गोयल आदि उपस्थित रहे ।

TAGGED:
Share This Article