गांव पंचायत सरूरपर खुर्द में महान शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती
मेरठ। ‘ग्राम पंचायत सरूरपुर खुर्द में एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत’ की संकल्पना को साकार रूप देने वाले ‘भारतीय संविधान’ के महान शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर बाबा साहेब का 135 वां अवतरण दिवस केक काटकर मनाया डाक्टर भीमराव अम्बेडकर संविधान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्हें कोटि-कोटि नमन किया भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार बाबा साहब की जयंती बड़े उत्साह के साथ पुरे देश में मना रही हैं।
बाबा साहब मानव अधिकारों के संरक्षक
बाबा साहब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय समाज को एक ऐसी मजबूत संवैधानिक नींव प्रदान की, जिसमें हर वर्ग, हर व्यक्ति और हर समुदाय के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की गई। उनके विचार आज भी हमें भेदभाव से ऊपर उठकर एक समतामूलक, समरस और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
बाबा साहब के संदेश प्रासंगिक
उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि शिक्षा, संघर्ष और आत्मविश्वास के माध्यम से किसी भी विषमता को समाप्त किया जा सकता है और राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है। आइए, बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता, न्याय और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लें यात्रा का आयोजन पिछले कई वर्षों से जगदीश प्रमुख, देवेन्द्र प्रजापति, रामफल प्रजापति,बोबी प्रधान, राकेश जाटव, अनूप जाटव , मनोज मास्टर के नेतृत्व में किया जा रहा है जिससे सर्व समाज का सहयोग रहता है अति विशिष्ट अतिथि संजय चौधरी मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा रहे।


