
मेरठ। वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग पर स्थित ऋषभ एकाडेमी में नारी सशक्त प्रदेश पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। एंटी रोमियाे प्रभारी महिला उपनिरीक्षक पुष्पांजलि, मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक शशि, मिशन शक्ति सहायक प्रभारी सुगनपाल, साइबर प्रभारी मोहम्मद नाजिम, एंटी रोमियो टीम की कांस्टेबल सीमा व पूजा मिशन शक्ति टीम ने ऋषभ की छात्राओं को विस्तार से महिला शक्ति पर समझाया औरक हा कि आजकल के इस डिजिटल युग में महिला आबला नारी नहीं रही है। वह दुर्गा शक्ति बनकर खुद अपनी सुरक्षा कर सकती है।मुख्यमंत्री द्वारा चलायी गयी इस योजना में हर समय उपलब्ध 1090 वीमेन हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 गर्भवती व नवजात शिशु एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 1030 साइबर हेल्प लाइन सेवा हर वक्त उपलब्ध हैं। कोई भी चौबीस घंटे इन सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं।
प्रबंध समिति रही मौजूद
इस मौके पर ऋषभ एकाडेमी की प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद जैन, सचिव डा. संजय जैन, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य शरद त्यागी, उप प्रधानाचार्य पवन कपूर व मीडिया प्रभारी अजय जैन भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने विस्तार से सभी छात्राओं को इस सबंध में तफसील से जानकारी दी।


