
सरकार के रेवेन्यू बढ़ाने में अधिवक्ताओं के सहयोग पर दिया बल
मेरठ। मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन, (रजि0) मेरठ: द्वारा विभाग के अधिकारियो के साथ बार रूम मे मिंटिंग सम्पन्न की गयी जिसमे विशिष्ट अतिथि हरिराम चौरसिया एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 मेरठ तथा मुख्य अतिथि ओपी पाण्डे एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अपील व सुशील कुमार एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 वि0अनु0शा0 मेरठ रहे है तथा विभाग के सभी संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, व सहायक आयुक्त भी सम्मिलित रहे।
यह बोले हरिराम चौरासिया
एडिशनल कमिश्नर हरि राम चौरसिया ने कहा गया कि सरकार के राजस्व को इक_ा करने में व राजस्व बढाने मे अधिवक्ताओं का बहुत बड़ा योगदान होता है तथा अधिवक्ता कानून के ज्ञाता होते है जिस कारण विभाग की कार्यवाही विधि के अन्तर्गत सुगमता से पूर्ण होती रहती है तथा उनके द्वारा अधिवक्ताओं व अधिकारियो के बीच आपसी समन्वय और मधुर सम्बन्ध बनाने में जोर दिया गया।
मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा दिन प्रतिदिन की समस्याओ के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर को दिया गया जिसका उनके द्वारा शीघ्र ही निस्तारण करने का अश्वासन दिया गया। अन्त में सभा समाप्ति पर बार एसोसिएशन द्वारा सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल कपूर, व संचालन महामन्त्री सुनील कुमार चौधरी के द्वारा किया गया।
इनका रहा सहयोग
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित जैन उपाध्यक्ष, अरविन्द जैन व अक्षय सिंघल सयुक्त मंत्री, देवेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष तथा बन्धु जेपी हेतराम, मनोज अधिकारी, श्री पंकज कंसल, केशव गुप्ता. जैन मनीष सक्सेना, नवीन श्रीवास्तव, अरविन्द शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा। यह जानकारी मनोज ने दी।


