
Language Day organized at Rishabh Academy, ऋषभ एकेडमी में अंग्रेज़ी भाषा दिवस का आयोजन

मेरठ। महानगर में शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अग्रणीय संस्थान ऋषभ एकाडेमी में 23 अप्रैल 2026 को अंग्रेज़ी भाषा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस महान नाटककार और कवि विलियम शेक्सपियर की जयंती एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने बच्चों को शेक्सपियर के बारे में भी काफी रोचक और नॉलेज बढ़ाने वाली जानकारियां भी दीं। ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने भी बच्चों को शेक्सपियर के बारे में बताया।
प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग द्वारा विभिन्न इंटर हाउस गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा । से IV तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे वक्ताओं ने सुंदर अभिव्यक्ति, उचित भाव-भंगिमा और आवाज़ के उतार-चढ़ाव के साथ कविताएँ प्रस्तुत कीं। कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस सुलेख (कैलीग्राफी) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने शेक्सपियर के अमर उद्धरणों को सुंदर हस्तलेखन में प्रस्तुत किया और अपनी उत्कृष्ट लेखन कला का प्रदर्शन किया।
इनका रहा सहयोग
यह कार्यक्रम अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. फराह जमाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके साथ उनकी टीम के सदस्य – आवेश कुमार, ममता रानी, उर्वशी वर्मा, रजनी वर्मा, रेनू वर्मा, सुमन वर्मा एवं प्रियंका वर्मा-का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. त्यागी एवं उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की जयंती एवं पुण्यतिथि की जीवनी पर प्रकाश डाला।
डा. संजय जैन ने बताया महान इग्लिश राइटर
ऋषभ एकाडेमी में बच्चों से जुड़ी खासतौर से शिक्ष से संबंधित गतिविधियों को लेकर हमेशा सक्रिय रहने वाले ऋषण के सचिव डा. संजय जैन ने बच्चों को वििलयम सेक्स पियर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विलियम शेक्सपियर अंग्रेजी भाषा का सबसे महान लेखक और विश्व का सर्वोत्कृष्ट नाटककार माना जाता है। उन्हें अक्सर इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि और “एवन का कवि” या केवल “द बार्ड” कहा जाता है।


