लोकेश अग्रवाल का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन का किया एलान

Shekhar Sharma
1 Min Read

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के अध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल ने कहा है कि कमर्शियल गैस की कीमतों में भारी वृद्धि से प्रदेश का व्यापारिक वर्ग आक्रोशित है। सरकार द्वारा कमर्शियल गैस पर लगभग ₹1000 की बढ़ोतरी सीधे तौर पर महंगाई को बढ़ावा देने वाला कदम है, जिसका बोझ अंततः आम जनता पर ही पड़ेगा।

ऐसे तो बर्बाद हो जाएंगे

लोकेश अग्रवाल कहा कि इस अव्यवहारिक निर्णय से छोटे एवं घरेलू कुटीर उद्योग पूरी तरह प्रभावित होंगे। विशेष रूप से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसायी, डेयरी संचालक तथा ठेला-पटरी पर खाद्य सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारी इस बढ़ोतरी से बुरी तरह प्रभावित होंगे।

बढेगी कालाबाजारी

कमर्शियल और घरेलू गैस के दामों में बढ़ता अंतर गैस की कालाबाजारी को बढ़ावा देगा, जिससे बाजार में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को बल मिलेगा। इसी गंभीर विषय को लेकर प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें कमर्शियल गैस के बढ़े हुए दामों को वापस कराने हेतु आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी। साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के माध्यम से सौंपा जाएगा।

Share This Article