सेवा भारती के वरिष्ठतम कार्यकर्ता का सम्मान

Shekhar Sharma
1 Min Read

ओमप्रकाश आर्य के 90 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित

मेरठ। सेवा भारती चिकित्सा विभाग की शनिवार को हुई वार्षिक बैठक आयोजित में चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश आर्य के 90 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। सचिव सतीश चन्द्र ने बताया कि श्री आर्य गत 80 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। वह सेवा भारती मेरठ के चिकित्सा विभाग के संस्थापक सदस्य हैं एवं अध्यक्ष के पद पर निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि लालकुर्ती स्थित चिकित्सा केंद्र (टेलीफोन एक्सचेंज के पास) को पुन: प्रारंभ किया जाएगा। बैठक मंगल पांडे नगर में सेवा भारती चिकित्सा विभाग के कार्यालय पर संपन्न हुई/

ये रहे मौजूद

बैठक में विजय मित्तल संरक्षक, अनिल कुमार क्षेत्र छात्रावास प्रमुख, नवीन चन्द अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सौरभ अग्रवाल प्रांत सह-कोषाध्यक्ष, राकेश आर्य उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे। संचालन संचालन मंत्री,डॉ0 कपिल गर्ग ने किया।

Share This Article