कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा कार्यकर्ताओं को सौंपा दायित्व, बोले ऐतिहासिक होगी यात्रा
मेरठ। कांग्रेस कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 6 मई को आयोजित होने वाली “किसान नौजवान बचाओ यात्रा” की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच यात्रा को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। इस दौरान संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक युवाओं एवं किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि
“किसान और नौजवान आज सबसे अधिक परेशान हैं। यह यात्रा उनके हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करने का माध्यम बनेगी। मेरठ से हम एक मजबूत संदेश देंगे कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है।” वहीं किसान नौजवान बचाओ यात्रा के कार्यक्रम आयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि “यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप लेगी। हम हर गांव, हर वार्ड तक पहुंचकर किसानों और युवाओं की समस्याओं को उठाएंगे और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।” बैठक के उपरांत केरल में कांग्रेस पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद
बैठक में सैय्यद सलीमुद्दीन शाह, सचिन शर्मा, केडी शर्मा, राजू महरौल, विनोद शर्मा, नरेश नेगी , यासिर सैफी , मगन शर्मा, कामिल सभासद, अनिल शर्मा उपस्थित रहे।


