
मेरठी शिक्षा शितिज पर तेजी से छाया रहा है ऋषभ का नाम, कक्षा 12 के 96 परीक्षा परिणाम ने बजा दिया डंका

मेरठ। शहर के टॉप पब्लिक स्कूलों में शुमार वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकाडेमी का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत आया है। शानदार परीक्षा परिणाम के बाद हर तरफ ऋषभ की इस सफलता की चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी ओर ऋषभ अब स्टूडेंट की पहली पसंद बन चुका है। तमाम स्टूडेंट अब खुद को ऋषभियन कहनाला पसंद करते हैं।
हर कोई खुश
आज कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें ऋषभ एकेडमी वेस्ट एण्ड रोड मेरठ कैन्ट का परिणाम 96% रहा जिससे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस बड़ी मेहनत का श्रेय प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने टीम वर्क को दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शानदार परिणाम टीम वर्क से आते हैं। पूरा ऋषभ इस परिणाम से बहुत खुश है, लेकिन ऊंचाइयां छूने का सफर थमा नहीं है जारी है।
ये हैं होनहार
विज्ञान वर्ग में माईशा व अंश शर्मा ने 96% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवांशी गोयल व रोनित मदान ने 92.4% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिशा अग्रवाल, अलीजा व शानवी ने 92.2% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में आदी जैन ने 95.2% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया व अकाउटस में 100% अंक प्राप्त किया। समीक्षा पटेल ने 95% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान व नव्या खुराना ने 93.8% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया । कला वर्ग में नशरा खान ने 92.4% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान व अदीवा ने 89% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया व आस्था ने 88.8% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पार्टी तो बनती है
शानदार परिणाम के बाद सभी चाहते थे कि बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया जाए। बस फिर क्या था विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराके खुशियों को ओर दुगुना किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश चन्द जैन व सचिव डा. संजय कुमार जैन व कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य शरद त्यागी, उप प्रधानाचार्य पवन कपूर व मीडिया प्रभारी अजय जैन तथा अध्यापक एवम् अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डा. संजय जैन ने कहा कि ऋषभ सफलता के नित नए सोपान गढ़ रहा है। ऋषभ पढ़ाई और खेलकूद में सुपर है।


