छात्रा से गैंग रेप सड़कों पर कांग्रेसी

Shekhar Sharma
4 Min Read

घर से परीक्षा देने के लिए थी निकली बीए की छात्रा, रास्ते में शोहदे ले गए उठाकर सात ने लूटी अस्मत

मेरठ। बीए की छात्रा से गैंग रेप के विरोध में आज कांग्रेस की जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं-बेटियों के साथ लगातार हो रही जघन्य घटनाओं के विरोध में ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी के आदेश अनुसार ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जिसका नेतृत्व संगठन प्रभारी राकेश कुशवाह व अनुसूचित जाति विभाग के पश्चिम यूपी के पूर्व अध्यक्ष योगी जाटव द्वारा किया गया।

कानून व्यवस्था ध्वस्त

राकेश कुशवाह ने कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और बेटियां घर से निकलने में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता रही हैं। हाल ही में घटी दो हृदय विदारक घटनाएं जिनमें एक दलित छात्रा, जो नीट की तैयारी कर रही थी, का कोचिंग से लौटते समय अपहरण कर लिया गया। उसे 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, सिगरेट से जलाकर अमानवीय यातनाएं दी गईं तथा जबरन शादी कराने का कुत्सित प्रयास किया गया। यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है दूसरी घटना जनपद मेरठ, थाना टीपीनगर क्षेत्र से बीए की छात्रा परीक्षा देने कॉलेज नहीं पहुंची। छात्रा द्वारा लिखे गए नोट में भी अनहोनी की आशंका जताई गई थी। छात्रा का शव उकसिया गांव के ईख के खेत में मिला। पोस्टमार्टम में दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं की गई। इन दोनों घटनाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

वही योगी जाटव द्वारा कहा गया कि प्रदेश सरकार की घोर निंदा की और सरकार का नारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ झूठा है और केवल कागजों तक सीमित रह गया हैकिसी की भी बहन बेटी सुरक्षित नहीं है बच्चियों को अगवा कर बलात्कार हत्या की जा रही है प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं प्रदेश सरकार को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वो जाति और धर्म देख कर ही कार्यवाही करती है

ये कैसी डबल इंजन सरकार बेटी करें हा-हाकार

डबल इंजन सरकार के पास न परिवार है न बेटी है । तो वह कैसे बेटियों का दुःख जान सकती है उन्होने कहाँ इस सरकार में हो रहे दुकर्म को खत्म करके के लिय हर बहन को हर बेटी को खुद झासी की रानी और फुलन देवी बनने की ज़रूरत है इन सख्त कानून का दावा करने वालो का लचीलापन हम सब देख रहे है इनका कानून सिर्फ अल्पसंख्यक और दलितों के लिए है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप से जवाहर सिंह,विजय चिकारा, सुनीता मंडल, अफसा, जैनेन्द्र जाटव,मुजीब खान, डॉ आदेश शर्मा,अर्चित गुप्ता,अवनीश पंवार,उवैस अंसारी, उस्मान तोमर, मतलूब, सोनू शर्मा, सलाउद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे ।

Share This Article