पानी के लिए नगरायुक्त व महाप्रबंधक को ज्ञापन

Shekhar Sharma
4 Min Read

नगर निगम प्रशासन से शहर में पानी की आपूर्ति नियमित करने की मांग, नगरायुक्त व निगम के महाप्रबंधक जल संस्थान से की मुलाकात

मेरठ। वाले बकरीद के पर्व को लेकर संयुक्त पार्षद दल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। सर्वदलीय पार्षद ने नगर आयुक्त से मांग की कि आगामी ईद के पर्व के अवसर पर पूर्व की भांति इस बार भी 28 से 30 मई तक पानी की सप्लाई सुचारू रखी जाए। पार्षदों ने यह भी मांग की कि इसके अतिरिक्त आम दिनों में भी पानी की सप्लाई के समय में एक-एक घंटे की वृद्धि की जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व कार्यकारिणी सदस्य फ़ज़ल करीम ने सुबह और शाम एक एक घंटा पानी की सप्लाई बढ़ाने की मांग की। विभिन्न वार्डो एवं मुख्य चौराहों की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को रिपेयर करने तथा नई लाइटें लगाने की भी मांग की गई। बकरीद के मौके पर तीन दिनों तक विशेष रूप से सफ़ाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की भी मांग की गई। बकरीद के मौके पर बीवीजी कंपनी की गाड़ियों को तीन दिनों तक पूरे दिन चलाने की भी मांग की गई ताकि कुर्बानी के अवशेष उठाए जा सकें। विभिन्न वार्डो में पॉली बैग का वितरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में फ़ज़ल करीम, गफ्फार, रिज़वान अंसारी पार्षद, रेशमा दिलशाद सैफी, गुड्डी अफजाल चौधरी, अफजाल सैफी और महफूज़ गुड्डू शामिल थे।

बिजली नहीं तो पानी भी नहीं महाप्रबंधक जल से मिले

नगर निगम के पार्षद और पूर्व पार्षदों ने आज पानी की समस्या को लेकर महाप्रबंधक जल संस्थान नगर निगम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मेरठ के निम्न वार्डों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पानी की समस्या से जनता को त्राहि त्राहि का सामना करना पड़ रहा है अधिकांश वार्डो में हेड पंप खराब पड़े हुए हैं तथा टेंडर के नाम पर हेड पंप ठीक नहीं किया जा रहे, जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा विभिन्न क्षेत्रों में लगे हुए सबमर्सिबल खराब पड़े हुए हैं लेकिन उनको भी टेंडर के नाम पर जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता द्वारा पाषर्दगणो में पूर्व पार्षद गणो वह आम जनता को टरकाया जा रहा है। अगर जलकल विभाग ने और नगर निगम नगर निगम के नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों द्वारा अपने कार्य शैली और व्यवहार में बदलाव नहीं किया और खराब हेडपंप को वह समरसेबल पंप को ईद से पहले ठीक नहीं कराया गया तो समाजवादी पार्टी के अधिकारियों की नींद हराम हल्ला बोलने का काम करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी समाजवादी पार्टी जनता के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगी और जिन जिन-जिन वार्डों में हेड पंप खराब पड़े हुए हैं तथा समरसेबल खराब है उनको तत्काल ठीक कराया जाए और इस कार्य के प्रति लापरवाही पर रखने वाले अधिकारी और कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का कष्ट करें। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में अफजाल सैफी, संगीता राहुल, रामदत्त शर्मा, सोहन लाल, हाजी सरताज कुरैशी व चांद आदि भी शामिल रहे।

Share This Article