


भाजपाई कह रहे लखनऊ से हैं सप्लाई भर पूर फिर भी कई-कई घंटे की लगातार कटौती
मेरठ। भाजपा के नेताओं का दावा है कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। लखनऊ से पीवीवीवएनएल को भरपूर सप्लाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी पूरे महानगर में बत्ती की आंख मिचौनी जारी है। मई का महीना और नौतपा का पहला दिन। आसमान से आग बरस रही है ऐसे में बिजली की पूरी रकम दिए जाने के बाद भी यदि बिजली ना मिले तो फिर लोगों का गुस्सा तो जायज है। भीषण गर्मी पारा 47 के पार और लोग इस दोहरी मार से त्रस्त होकर सड़कों पर उतर रहे हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी करीब आठ दस दिन पहले अपने इलाके में बिजली की समस्या को लेकर मोहनपुरी बिजलीघर पहुंचे थे। चार दिन पहले वह भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी को साथ लेकर एमडी पीवीवीएनएल से मिले थे और उनका पहला सवाल यही था कि जब लखनऊ से भरपूर बिजली मिल रही है फिर कटौती क्यों की जा रही है। एमडी ने वादा उनसे नॉन स्टाफ सप्ताई का वादा किया था लेकिन यह बात अलग है कि बिजली की अंधाधुंध कटौटी नौतपा में जारी है। इसी को लेकर आज सुबह नगर निगम के पार्षद संजय सैनी को साथ लेकर लाइन बिजलीघर पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। पांडव नगर से पहुंचे इन लोगों का कहना था कि सीएम के आदेश है उसके बाद भी कटौती क्यों की जा रही है।
रात गुजारी जाग कर
हंगामा करने वाले लोगों ने बताया कि रात जागकर गुजारी पड़ रही है। बिजली नहीं तो फिर बिजली के उपकरण भी बेकार ही हैं। लोगों ने जब स्टाफ से बिजली कटौती का कारण पूछा तो वह कर्मचारी उचित जवाब नहीं दे सके। इसके बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने बिजली घर के अंदर ही नारेबाजी शुरू कर दी। बिजली घर पर काफी देर हंगामा होता रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे JE ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। पार्षद संजय कुमार सैनी ने एक्सियन नंबर लिया और फोन पर ही बात की। XEN ने पार्षद को फॉल्ट पर किए जा रहे काम के बारे में बताया और जल्द ही आपूर्ति शुरू करने का भरोसा दिलाया। उनके आश्वासन के बाद ही मामला शांत हुआ।
ना दिन में चैन ना रात में करार
लोगों ने बताया कि बिजली के बगैर ना दिन में चैन है ना रात में करार। उनके यहां रात से लाइट नहीं है। सुबह लाइट आई तो इतनी तेज कि उन्हें अपने घर के सारे उपकरण बंद करने पड़े हैं। बिजली की आंख मिचोली चल रही है। कम से कम इतनी लाइट तो मिले कि लोग अपने इन्वर्टर चार्ज कर सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे बिजली देने के आदेश दिए हैं लेकिन हमारे यहां 4 घंटे भी ढंग से बिजली नहीं दी जा रही। रात जब से बिजली गई है तब से बच्चे परेशान है। घर से बाहर इतनी गर्मी है कि वह बाहर भी नहीं खेल सकते हैं। लाइट अप डाउन कर रही है। कभी इतनी तेज आती है कि उपकरण फुकने का डर होता है। अब इतनी धीमी आ रही है कि पंखे भी हवा नहीं फेंक रहे। घर इतने छोटे हैं कि ज्यादा अंदर रहा भी नहीं जा सकता।


