सेक्स वर्कर हूं तो मेरा गैंग रेप किया जाएगा

Shekhar Sharma
3 Min Read

दिल्ली में बस के चालक और क्लीनर ने सेक्स वर्कर से किया गैंग रेप, भाई से मिलकर लौट रही थी युवती

नई दिल्ली। दिल्ली में एक सेक्स वर्कर से गैगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपने भाई के घर से अपने घर लौट रही थी, उसी दौरान उसके साथ बस के चालक और क्लीनर ने गैंग रेप किया। देश की राजधानी को शर्मसार करने देने वाली यह घटना बीती 11-12 मई की रात को अंजाम दी गयी। बताया गया है कि देर रात अंजाम दी गयी थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ये दोनों यूपी के रहने वाले हैं और दिल्ली व बिहार के बीच चलने वाली स्लीपर बस के ड्राइवर और क्लीनर हैं।

रेप के बाद रकम की पेशकश

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने ” मुझे सेक्स के बदले पैसे देने के लिए कहा लेकिन मैंने मना कर दिया। बस में कुल पाँच लोग थे।आरोपी पूरी रात मुझे अपने साथ रखना चाहते थे। मैंने बार-बार मना किया, बावजूद इसके उनमें से दो लोगों ने मेरा रेप किया।” वह बताती हैं, “मैंने अपने भाई का रूम चेंज कराया था। उसके बाद मैं घर लौट रही थी। बस स्टैंड पर यह बस रुकी और इसके कंडक्टर ने मुझे बुलाया। मैं दरवाज़े के पास खड़ी होकर बात कर रही थी। मैंने काम करने के लिए मना कर दिया। बावजूद इसके उन्होंने मुझे बस के भीतर खींच लिया।” पीड़िता का कहना है कि वो परिवार के साथ रहती है और बहुत मजबूरी में कुछ दिन पहले ही ‘सेक्स वर्क’ शुरू किया था। उसके घर पर भी इस काम का पता नहीं था। अपना परिवार चलाने के लिए क्या कर रही थी, इसे लेकर मेरा चरित्र हनन कर किया जा रहा है। उस रात वे इस काम के लिए घर से नहीं निकली थीं, बल्कि भाई के घर से लौट रही थी।

पुलिस बोली सख्त कार्रवाई

इस मामले में पुलिस का कहना है कि सख्त कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी (बाहरी दिल्ली) विक्रम सिंह ने कहा, “पुलिस को सूचना मिली थी जिसमें कॉलर ने बताया था कि उसके साथ दो लोगों ने ग़लत काम किया है, जैसे ही मामला पुलिस की जानकारी में आया, पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया। इस मामले में सख़्त कार्रवाई कर रही है।”

Share This Article