ऋषभ में योग दिवस का भव्य आयोजन

Shekhar Sharma
2 Min Read

अध्यक्ष दिनेश चंद जैन, सचिव डॉ. संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य शरद त्यागी, उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर तथा मीडिया प्रभारी अजय जैन रहे मौजूद

मेरठ। पूरे जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग से जुड़े कार्यक्रम व शिविर आयोजित किए गए। छावनी मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकाडेमी में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों के अलावा स्टाफ व प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी शामिल रहे। प्रधानाचार्य शरद त्यागी के निर्देशन में योग दिवस का कार्यक्रम किया गया। ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने योग को लेकर दिए संदेश में कहा कि योग भगाए रोग, सभी को योग करना चाहिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, मयूरासन सहित अनेक योगासनों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने योग के प्रति उनकी जागरूकता एवं समर्पण को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का सफल समन्वयन विद्यालय की स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष भावना अरोड़ा, सचिन सिंह] सचिन शर्मा, व अमित नेगी ने किया। महानगर में अनेक योग कार्यक्रमों को मुख्य स्पॉसर ऋषभ एकाडेमी रहा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद जैन, सचिव डॉ. संजय कुमार जैन (सीए), कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य शरद त्यागी, उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर तथा मीडिया प्रभारी अजय जैन उपस्थित रहे और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग गतिविधियों का अवलोकन किया।

Share This Article