सरस्वती लोक के गेट पर लगायी छबील

Shekhar Sharma
1 Min Read

व्यापारी नेता गौरव शर्मा ने कराया प्रसाद व दूध शर्वत का वितरण, सरस्वती लोग के गेट पर लगायी छबील

मेरठ। दिल्ली रोड सरस्वती लोक के गेट पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जानलेवा गर्मी से राहत दिलाने के लिए शीतल दूध की छबील लगायी। इसका आयोजन शहर के व्यापारी नेता गौरव शर्मा ने किया। करीब पांच हजार लोगों को शीतल दूध का शर्वत बांट कर प्रसाद वितरित गया। गौरव शर्मा ने बताया कि उनकी परंपरा है कि हर साल २३ जून को जानलेवा गर्मी से लोगों को बचाने के लिए छबील लगायी जाती है। उसी क्रम में आज का आयोजन किया गया।

इनका रहा सहयोग

सरस्वती लोक के गेट पर छबील व प्रसाद बांटने के आयोजन में सहयोग करने वालों में गौरव शर्मा, रोहित कपूर, राहुल, बाबर, अतुल कुमार, शिवम, एकांश गोयल, रूचि कपूर, पंकज बब्र, कपिल डींगरा, प्रदीप गोयल, कमल मिश्रा, आराध्या,सुनील कुमार, रोहित सचदेवा, उदय कपूर और नायरा का भी सहयोग रहा।

TAGGED:
Share This Article