नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला! पेपर लीक ने एक और जान ली

Shekhar Sharma
2 Min Read

मौत को गले लगाने से पहले बनाए 30 सैकेंड के वीडियो में बोला मां मैं बहुत दर्द में हूं, मुझे माफ कर देना

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक से युवाओं के जान देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि इसके लिए जिम्मेदार देश में बड़े पदों पर बैठे लोगों के रवैये से लगता है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र के हिंगोली से आया है। जहां नीट के 18 साल के एक अभ्यार्थी सुशील ने मौत को गले लगा लिया। मौत को गले लगाने से पहले उसने एक वीडिया बनाया। करीब तीस सैकेंड के इस वीडिया ने वह अपनी मां से माफी मांगता देखा जा रहा है। उसने कहा- मां, मुझे माफ कर देना। मां, आप सुमेध के साथ रहना। अपना अच्छे से ख्याल रखना और मेरी चिंता मत करना। मैं बहुत दर्द में हूं। मुझसे अब कुछ नहीं हो पा रहा… मुझे अब कुछ भी समझ नहीं आ रहा… बस मुझे माफ कर देना।

अवसाद में था पेपर लीक से

सिस्टम की गलती से हुए नीट पेपर लीक से सुनील अवसाद में था। सुशील ने 21 जून को NEET-UG की दोबारा परीक्षा दी थी। वह 3 मई को हुई परीक्षा में भी शामिल हुआ था, जो पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई। परीक्षा रद्द होने के बाद से अबतक देशभर के 11 राज्यों में 22 स्टूडेंट्स जान दे चुके हैं।

Share This Article