
पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर सपाइयों ने किया अंबेडकर प्रतिमा स्थल व टाउन हाल में वृक्षारोपण, केक काटा
मेरठ। सूबे के पूर्व सीएम व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्म दिन को सपाइयों ने पर्यावरण व हरियाली दिवस के रूप में मनाते हुए इस मौके पर नगर में अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम शहर के टाउन हाल और सिविल लाइन स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर किया गया। उन्होने कहा कि भैय्या अखिलेश के जन्म दिन को उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए चुना है।
केक काटा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का 53 वा जन्मदिवस खुशी हाली हरियाली एवं पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हुए भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कचहरी मेरठ एवं टाउन हॉल घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पौधा रोपण किया तथा केक काटकर हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद कुलदीप कीर्ति घोपाला, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद संगीता राहुल, कपिल राज शर्मा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा उपाध्यक्ष संजय यादव, वसीम राहुल पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा, वरिष्ठ नेता अकबर खान,अ महमूद इकबाल कस्सार पूर्व पार्षदख् नेहा गौड समाजवादी महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता मिलनख् विवेक यादव ब्लॉक प्रमुख हिमांशु सिद्धार्थख् शमसुद्दीन कुरैशी पूर्व पार्षद, पंडित रजत शर्मा, वसीम अंसारी, इबाद खान, रिजवान कुरैशी, सरफराज, नस्सो कुरैशी, जिला सचिव सपा मोहम्मद तुफैल कुरैशी, बिलाल कुरैशी, सैयद अरशान अली, मुकेश कुमार जाटव, सौहेल सैफी,नूर इलाही सैफीआदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण (छबील) का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया गुर्जर, विपिन चौधरी, चौ. निरंजन सिंह एवं धर्मेंद्र चपराना ने किया। बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया तथा कार्यकर्ताओं के इस जनसेवा कार्य की सराहना की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमांशु सिद्धार्थ, पंडित रजत शर्मा, चौ. निरंजन सिंह, विपिन चौधरी, मुकेश जाटव, विनीत सिद्धार्थ, अजय कुमार, रामचंद्र यादव, मुखिया गुर्जर, धर्मेंद्र चपड़ा, दीपक सरोही, नेहा गौड़, अनीता मिलन, संगीता राहुल, जीशान अहमद, संजय यादव, अफ़ज़ाल सैफी, मोहम्मद चांद, शमशुद्दीन कुरैशी, नितिन गर्ग सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


