बेगमपुल शिवाजी संस्थान पर बैठक का आयोजन

Shekhar Sharma
1 Min Read

श्रीचंद शर्मा को दाेबारा से प्रत्याशी बनाए जाने पर आला कमान का व्यक्त किय आभार, सात जुलाई को होगा स्वागत

मेरठ। बेगमपुल पर शिवाजी संस्थान में हुई भाजपाइयों की बैठक में विधान विधान परिषद सदस्य शिक्षक क्षेत्र श्रीचंद शर्मा को दोबारा पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। बैठक करुणेश नंदन गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। करुणेश नंदन गर्ग ने बताया कि श्रीचंद शर्मा के स्वागत में 7 जुलाई को शाम 5 बजे पंडित दीनदयाल मैनेजमेंट कॉलिज माल रोड पर समारोह रखा गया है। उसी की तैयारी के लिए शिवाजी संस्थान पर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी मंडल संयोजक सहसंयोजक भवन प्रमुख एवं विधानसभा संयोजक सहसंयोजक व सरला चौधरीमहानगर सह संयोजक भी शामिल हुईं।

TAGGED:
Share This Article