युवा ब्राह्मण समाज की बैठक में दिलायी शपथ

Shekhar Sharma
2 Min Read

बच्चो पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा, बीएबी इंटर कालेज के बीई बोर्ड में हुई बैठक में दिलायी गयी शपथ

मेरठ। युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक बी ए वी इंटर कालेज के बीई बोर्ड कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्थाई समिति के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र गौतम ने की व संचालन स्थाई समिति के सदस्य अजय शर्मा ने किया। इस मौके पर नवगठित केंद्रीय समिति व सभी क्षेत्रीय समितियों के पधादिकारियो को शपथ दिलवाई गयी।

महत्वपूर्ण चर्चा

बैठक मे आगामी कार्यक्रर्मों कंावड शिविर, विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन और यूजीसी के कारण समाज के बच्चो पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा हुई। बैठक मे कार्यक्रमो को सफल बंनाने के लिए तीनो कार्यो के लिए पृथक पृथक समिति बनाने का निर्णीय लिया गया। समितियों को बनने का कार्य आगामी सप्ताह मे करने के लिए अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को अधिकरत किया गया।

ये रहे मौजूद

पुनीत शर्मा ने बताया कि बैठक में उपरोक्त वरिष्ठ सदस्यों के अतिरिक्त मुख्य रूप से गिरीश चंद्र पराशर, संजय त्रिपाठी, सौरभ, कुलदीप नारायण जी, डॉक्टर मनीष कुमार शर्मा, ललित कौशिक,रमाकांत पचौरी,राजीव नरहरि,सौरव दिवाकर शर्मा,पुनीत शर्मा,आनंद शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज,सुरेंद्र शर्मा, संजय बाजपेई, अजय शर्मा, अंकुर शर्मा, पंडित गणेश दत्त शर्मा, डॉ प्रियांक शर्मा, अवधेश शर्मा, रवि शर्मा, लव भारद्वाज, राजीव कौशिक,गिरीश भारद्वाज, सुधीर कुमार शर्मा,पंडित विकास शर्मा, सुनील कुमार,राजीव दीक्षित ,विवेक शर्मा आदि सभी क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article