सेवा सप्ताह में बजरंग दल ने लगाए पौधे

Shekhar Sharma
3 Min Read

सेवा सप्ताह में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, सेवा सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल मेरठ महानगर द्वारा विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। बजरंग दल के द्वारा चल रहे ‘सेवा सप्ताहÓ के अंतर्गत बजरंग दल मेरठ महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खंडेकर ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर मेरठ प्रांत के कई पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खंडेकर ने कहा कि ‘सेवा परमो धर्मÓ को चरितार्थ करते हुए हमारा संगठन समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी पूर्ण रूप से संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि वे जलवायु संतुलन, भूजल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी भी हैं। आज बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ या किसी विशेष अवसर पर कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भविष्य मिल सके।

देखभाल का संकल्प

इस अवसर पर बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के पार्कों, मंदिर परिसरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पीपल, बरगद, नीम, अशोक, आम, गूलर, शहतूत सहित 250 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे लगाए व उनकी समुचित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उपस्थित नागरिकों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने, जल संरक्षण, कचरा न फैलाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया। ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओÓ के नारे भी लगाए गए।

ये रहे मौजूद

क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खंडेकर ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बस्तियों में सफाई अभियान, गौशाला में सेवा एवं असहाय लोगों को फल एवं वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्य भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री अरुण पाञ्चजन्य, प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, समविभाग संगठन मंत्री अनूप जी, महानगर मंत्री पवन कश्यप, हिमांशु शर्मा, नमन अग्रवाल सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article