कांग्रेस की छात्रों की गूंज का 11वां दिन

Shekhar Sharma
2 Min Read

कई कालेजों में पहुंचे कार्यकर्ता, छात्रों से किया संपर्क, जबरदस्त समर्थन, कांग्रेस की छात्रों की गूंज का 11वां दिन

मेरठ। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंजÓ अभियान के ग्यारहवें दिन शहर के कई कालेजों में कार्यकर्ता पहुंचे और उन्हें पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। अभियान के शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज, विभिन्न विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल एवं पंजीकरण फॉर्म भरकर अभियान से जुड़ते हुए अपना समर्थन दर्ज कराया।

अपनी बात रखना नहीं अपराध

अवनीश काजला ने कहा कि लोकतंत्र में किसी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना, न्याय की मांग करना और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना कोई अपराध नहीं है। यदि राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी पीड़ितों की आवाज उठाने पर मुकदमों का सामना करना पड़े तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंता का विषय है। यदि प्रशासन का मानना है कि कहीं कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई है तो निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाए जाएं और उसके बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। लेकिन पहले मुकदमा और गिरफ्तारी के बाद में जांच की प्रक्रिया न्यायसंगत नहीं मानी जा सकती। हमारा स्पष्ट मत है कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे कानून के अनुसार सजा मिले लेकिन निर्दोष लोगों को केवल विरोध की आवाज़ उठाने के कारण कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत संवाद, असहमति और न्यायपूर्ण प्रक्रिया है। इन्हें कमजोर करना किसी के हित में नहीं है।

ये रहे मौजूद

भियान में मुख्य रूप से शहर संयोजक अवनीश काजला, अल्तमस त्यागी, निशांत चौधरी, सुमित विकल, शरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, अफरोज़ सैफी, रवि कुमार, हर्ष चौधरी, वाशु काजला, हर्ष सिवाच सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article