सदर से जगन्नाथ जी की भव्य सवारी

Shekhar Sharma
4 Min Read

जगन्नाथ जी की रथयात्रा में नजर आया आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेरठ। सदर में ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा पूरे धूमधाम और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की विशाल रथों पर सवारी निकली, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े। जगन्नाथ स्वामी मंदिर में रिसीवर तैनात होने की वजह से पहली बार चांदी के रथ पर प्रशासनिक पुजारी बैठे गए। यात्रा के दौरान पुजारी पक्षीयमहिलाओं ने विघ्न डालने का प्रयास किया लेकिन समिति और प्रशासन के सहयोग से यात्रा सुचारू रूप से निकल गई। जगन्नाथ जी की नगरभ्रमण यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। शहर के प्रमुख मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा पारंपरिक वाद्य यंत्रों, भजन कीर्तन और झांकियों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रथों को फूलों और रंगीन कपड़ों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर पुण्य कमाया और भगवान के जयकारे लगाए।

पुष्प वर्षा कर रथ का स्वागत

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद और शरबत के स्टॉल लगाए गए थे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ का स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन ने यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्ट किए गए और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रही।

आयोजकों ने बताया कि मेरठ में जगन्नाथ रथ यात्रा की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। हर साल आषाढ़ माह में यह यात्रा निकाली जाती है और इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। यह यात्रा भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक मानी जाती है। यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए शाम को वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। समापन पर महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देखने से मन को शांति मिलती है। प्रशासन और आयोजकों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। रथ यात्रा को भव्य रूप देने के लिए ट्रस्ट और समिति की ओर से गुलदाने का प्रसाद बांटा गया।

ये रहे मौजूद

ट्रस्ट और समिति की ओर से कैंट विधायक अमित अग्रवाल,अनिल जैन, गणेश अग्रवाल विजय गोयल पवन गर्ग राजेंद्र वर्मा दिनेश गुप्ता राजेंद्र गुप्ता नितिन बालाजी सुमित गोयल रजत बलिया अंकित सिंगल आदि लोग मौजूद रहे। ऐतिहासिक जगन्नाथ भगवान की यात्रा बिल्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर केसरगंज गई केसरगंज के बाद कब होते हुए सदर दाल मंडी धर्मपुरी धर्मपुरी से सदर थाने की तरफ इसके बाद ढोल की माला चौराहा चौराहा से सदर सराफा सदर चौक बाजार होते हुए शिव चौक हनुमान चौक होते हुए फुव्वारा चौक से नया बाजार नया बाजार से तेली मोहल्ला तेरी मोहल्ला से पत्ता मोहल्ला चौराहा होते हुए वापस मंदिर पर लौटी।

TAGGED:
Share This Article