देशभक्त महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ पुष्पांजलि अर्पित
मेरठ। जिला स्तंत्रता संग्राम सेनानी परिषद मेरठ के तत्वाधान में आज देशभक्त महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई। इस अवसर पर इतिहासकार, कवि डॉ. किरण सिंह ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के शौर्य पूर्ण कार्य और आजादी के लिए देश पर मर मिटने और उनके बलिदान पर विस्तार से बताया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम संयोजक पुनीत शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर परिषद के महासचिव केपी सिंह, राम रतन रस्तोगी, रमेश चंद्र, पुनीत शर्मा (महामंत्री बेगमपुल व्यापार संघ) तथा सौरभ दिवाकर शर्मा (समाजसेवी) जिनका मुख्य रूप से सहयोग रहा। परिषद की ओर से केपी सिंह व पुनीत शर्मा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।


