डीएम साहव! भाजपा पार्षद मांग रहा है पैसे

Shekhar Sharma
4 Min Read

मुख्य मार्ग पर ठेकेदार कैसे करे मानक के अनुरूप कार्य, खिवाई नगर पंचायत के सौंदर्यीकरण कार्य में व्यवधान का आरोप, जांच एवं कार्रवाई की मांग, पार्षद अजय चौहान का पैसे मांगने से साफ इंकार, ठेकेदार पर लगाए घटिया निर्माण सामग्री के आरोप


मेरठ। बनते ही रोड का उखड़ जाना, निर्माण के बाद नाले नालियों का टूट जाना और ऐसे ही दूसरे सरकारी कामों को लेकर संबंधित महकमे पर अक्सर उंगली उठायी जाती हैं और इसकी एक मात्र वजह घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाना होता है। घटिया निर्माण सामग्री पीछे अफसरों और नेताओं का ठेकेदार से पैसेकी डिमांड होती है, ज्यादातर मामलों मे पैसों की बंदबांट हो जाती है, कुछ ही मामले ऐसे होते हैं जो सामने आते हैं। आज ऐसे ही एक मामले को लेकर कस्बा खिवाई नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर ठेकेदार आशीष निवासी बड़ौत ने नगर पंचायत के मनोनीत सभासद अजय चौहान (पुत्र कनक सिंह) एवं निमेश शर्मा (पुत्र दुलेराम शर्मा) पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। ठेकेदार का आरोप है कि दोनों मनोनीत सभासदों द्वारा उस पर अनुचित दबाव बनाया गया। ठेकेदार का कहना है कि उसने निजी कार्य के लिए निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने से इनकार किया, जिसके बाद कथित रूप से उसे कार्य रुकवाने की चेतावनी दी गई। ठेकेदार ने यह भी आरोप लगाया है कि उससे अनुचित आर्थिक मांग की गई। । ठेकेदार का आरोप है कि दोनों मनोनीत सभासदों द्वारा उस पर अनुचित दबाव बनाया गया। ठेकेदार का कहना है कि उसने निजी कार्य के लिए निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने से इनकार किया, जिसके बाद कथित रूप से उसे कार्य रुकवाने की चेतावनी दी गई। मौके पर ईंट, पत्थर, रोड़ी बजरपुर जैसी निर्माण सामग्री की मांग को लेकर भी दबाव बनाया जा रहा था। ठेकेदार ने यह भी आरोप लगाया है कि उससे अनुचित आर्थिक मांग की गई। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत खिवाई में मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और स्थानीय स्तर पर इस कार्य की सराहना की जा रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर इलाके के लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच कराए तथा यदि जांच में किसी भी प्रकार का अनुचित हस्तक्षेप या विकास कार्य में बाधा डालने की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भारतीय जनता पार्टी से भी अपेक्षा की गई है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संगठनात्मक स्तर पर भी उचित कदम उठाए जाएं।

पार्षद बोले घटिया निर्माण सामग्री

इस मामले में मनोनीत पार्षद अजय चौहान ने पैसे मांगने और निजी कार्य के ठेकेदार के आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया। अजय चौहान बताया कि किसी भी सरकारी निर्माण कार्य की जांच करने उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। पैसे मांगने के आरोप लगाने वाला ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री लगा रहा है। जब उनसे सवाल किया कि उन्हें कैसे पता कि निर्माण सामग्री घटिया है तो उन्होंने कहा कि सामने नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पोर्टल पर की है और ठेकेदार को हाईकोर्ट में घसीटेंगे।

TAGGED:
Share This Article