संत रविदास की जयंती पर जिला भाजपा की वर्कशॉप

Shekhar Sharma
4 Min Read

संत रविदास की जयंती पर जिला भाजपा की वर्कशॉप, भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी भी हुए शामिल

मेरठ। जिला भाजपा की बैठक क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित वर्कशॉप में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वी जयंती गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी संत गुरु रविदास महाराज जयंती तक राष्ट्रव्यापी गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से गुरु महाराज के जीवन दर्शन तथा उनके समता, भक्ति ,सेवा,सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को व्यापक प्रसार करना है मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल ने किया।
मानसिंह गोस्वामी ने जानकारी दी कि इस दौरान मंदिरों में दीपदान कलश वंदना संत संपर्क छात्रावास संपर्क अभियान प्रभात फेरी कीर्तन में समरसता यात्रा के प्रमुख लक्ष्य होंगे। समरसता अभियान के अंतर्गत मंदिरों में दीपदान कलश मंडन संतों से संपर्क मंदिरों की सफाई छात्रावास से संपर्क प्रभात फेरी कीर्तन केजरिए समरसता का भाव जगाना है। संत श्री रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी सीर गोवर्धनपुर से देश भर में 11000 कलश वितरित किए जाएंगे। वहां से लाई गई मिट्टी सभी मंदिरों में स्थापित की जाएगी।
अभियान के क्षेत्रीय संयोजक हरेंद्र जाटव ने कहा 29 जुलाई संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिसमें कलश वंदन अभियान से शुरुआत होकर सभी जिला एवं ग्राम स्तरीय स्थानीय मंदिरों में इसके कार्यक्रम होंगे 29 जुलाई से 15 जनवरी तक संत संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लन जालंधर से उनकी जन्मस्थली सर गोवर्धन को वाराणसी तक गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 26 नवंबर से 15 जनवरी गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान का आयोजन किया जाएगा। वक्ता ने कहा, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश भर के गुरु रविदास मंदिरों पर भव्य सामूहिक दीप जलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां मंदिर नहीं है वहां प्रमुख मंदिरों में समरसता दीप अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सामूहिक आरती ,गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प, धार्मिक सांस्कृतिक कार्यों का आयोजन किया जाएगा। छात्रावास संपर्क अभियान के अंतर्गत रविदास के चित्र एवं प्रेरक संदेशों के साथ समरसता संवाद किया जाएगा। महाराज जी के जीवन विचार एवं सामाजिक समरसता के संदेश को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक उदबोधन एवं संवाद आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म डीएलपी पर व्यापक रूप से कार्यशाला को संबोधित किया। और उन्होंने सभी कार्यकर्ता को डीएलपी सर्टिफिकेट बनवाने की अपील की।
जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह ने कहा गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान को हमें जन-जन तक पहुंचना है। और उनके किए गए कार्य जीवन दर्शन उनकी समता, भक्ति,सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचना है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता बंधु जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल,जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव,क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष, संजीव बंसल, अतुल त्यागी,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव,रॉबिन गुर्जर,उदय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि,आयुष चपराना,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोम,धीरसिंह, मोनू, मुनेंद्र, अनुज नागर एवं वरिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article