स्वच्छता क्लब का तीज महोत्सव

Shekhar Sharma
2 Min Read

पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन, हरियाली तीज महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन

मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा मंगल पांडे नगर स्थित ब्लू हेवेन्स ब्यूटी क्लीनिक में हरियाली तीज महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। क्लब के निदेशक आयुष गोयल एवं पीयूष गोयल ने बताया कि हरियाली तीज भगवान शिव एवं माता पार्वती के अटूट प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक पर्व है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कंचन मलिक ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मानसून के मौसम में व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे विभिन्न संक्रमणों से बचा जा सके। विशिष्ट अतिथि एवं खान-पान विशेषज्ञ डॉ. भावना गांधी ने कहा कि हरियाली तीज प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली का पर्व है। उन्होंने सभी से इस अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आग्रह किया। कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रचना पंडित ने महिलाओं को सोलह श्रृंगार के साथ प्राकृतिक एवं सुरक्षित सौंदर्य प्रसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में फैशन स्टाइलिस्ट स्मृति गुप्ता ने महिलाओं को भारतीय पारंपरिक परिधानों के महत्व से अवगत कराया तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाने का संदेश दिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विनीता तिवारी, डॉ. स्तुति गिरी, शालिनी अग्रवाल, पूजा मलिक, सुधा गोयल, आयुष गोयल, पीयूष गोयल निदेशक पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने उत्साह से भाग लिया।

Share This Article