ज़िला कांग्रेस कमेटी ने ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में हिसावदा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित
Meerut. जम्मू-कश्मीर, बिहार, गोवा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथा देश के प्रखर किसान नेता स्व. चौधरी सत्यपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मेरठ ज़िला कांग्रेस कमेटी ने ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में हिसावदा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर ‘किसान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के हजारों किसानों ने गन्ना पिराई स्थल (बलजीत सिंह क्रिकेट स्टेडियम) पर आयोजित विशाल श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया और उन्हें नम आंखों से याद किया।
‘किसान सम्मान दिवस’
इस विशेष दिन को कांग्रेस और किसान संगठनों द्वारा ‘किसान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया गया।सत्य और साहस के प्रतीक थे सत्यपाल मलिकश्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि स्व. सत्यपाल मलिक जी का पूरा जीवन संघर्ष, ईमानदारी और बेबाकी का प्रतीक रहा है। मेरठ कॉलेज की छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू कर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों (राज्यपाल) तक पहुँचने के बाद भी उन्होंने कभी अपनी ज़मीन नहीं छोड़ी। वे एक ऐसे विरले राजनेता थे जिन्होंने सत्ता में रहते हुए भी हमेशा किसानों, जवानों और आम जनता के हक की लड़ाई निडर होकर लड़ी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सत्यपाल मलिक जी ने भ्रष्टाचार और दमन के खिलाफ हमेशा आवाज़ उठाई चाहे 2020-21 का ऐतिहासिक किसान आंदोलन हो, एमएसपी (MSP) की गारंटी का मुद्दा हो या फिर देश की सुरक्षा और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर मामले, सत्यपाल मलिक जी ने हमेशा प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय की गलत नीतियों के खिलाफ सीधे और मुखर होकर सवाल उठाए। पुलवामा हमले पर उनके द्वारा उठाए गए सवाल आज भी देश के हर नागरिक के जेहन में हैं। ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि सत्यपाल मलिक ने किसानों और युवाओं के अधिकारों के लिए जो मशाल जलाई थी, कांग्रेस पार्टी उस संघर्ष को थमने नहीं देगी और उनके उठाए गए मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक आगे बढ़ाएगी। श्रद्धांजलि सभा में मेरठ व पश्चिम यूपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे हिसावदा में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुई, जिसके बाद उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए।
इस अवसर पर मौजूद
इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, मेरठ ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी,शबी खान, उदयवीर त्यागी, योगी जाटव, डॉ ज़फरउल्ला, सय्यद आमिर रज़ा, अरुण कौशिक, सय्यद रेहानुद्दीन, विजय चिकारा, मुरसलीन चौहान, नासिर त्यागी, जाहिद वाहिद, रियाजुल्ला, राहुल जड़ोदिया, मधुलिका गौतम, अफसा, लता गौतम, शिवा सैनी, एस के शाहरुख, नवीन गुर्जर, अहमदउल्ला, मोहम्मद तालिब, इमरान मालिक, उवैस अंसारी, अमित शर्मा, मतलूब, दयाचंद जाटव, सोनू प्रजापति, जावेद मालिक, मारूफ राय, सोनू शर्मा, अब्दुल सत्तार, इरशाद पहलवान आदि मौजूद रहे।


