सौ वर्ग मीटर वाले मकानों में एक मीटर का सेटबैक छोड़ने का आग्रह
मेरठ। शास्त्रीनगर व सेंट्रल मार्केट के सौ मीटर वाले मकानों में सेटबैक की अनिवार्यता खत्म करने के लिए कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सौ वर्ग मीटर तक के मकानों में शासन स्तर से सेटबैक का प्रावधान समाप्त किया जाए। ऐसा कर शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के लोगों को राहत दी जा सकती है। कैंट विधायक ने सीएम योगी को शास्त्रीनगर के जमीनी हालातों की जानकारी भी दी। सीएम को सौंपे गए पत्र में अमित अग्रवाल ने कहा है कि करीब साठ सौ ऐसे मकान हैं जिन पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है। इससे इनमें रहने वाले तमाम परिवार प्रभावित हो रहे हैं। यदि वहां पर कार्रवाई होती है तो उन मकानों रहने वाले सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक व आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सौ वर्ग मीटर वाले भूखंडों में एक मीटर के सेटबैक की अनिवार्यता समाप्त की जाए। इस मौके पर कैंट भाजपा संगठन के कई मंडल अध्यक्ष व दूसरे पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
निधन पर कैंट विधायक ने जताया शोक

मेरठ। उत्तर प्रदेश कें पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के पिता के निधन पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। निधन की सूचना पर कैंट विधायक आज सुबह लखनऊ पहुंचे और े बैकुंठ धाम पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। वह राजीव कृष्ण से भी मिले। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


