अमित अग्रवाल व जेपी अग्रवाल ने किया शुभारंभ

Shekhar Sharma
2 Min Read

सभी का था इंतजार दिनेश गोयल गौरव गोयल की ओर से हर काली पलटन पर लगने वाले सेवा शिविर कैंप का, ड्यूटी स्टाफ के लिए है बड़ा सहारा

मेरठ। करीब तीन दशक से ज्यादा से काली पलटन बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर पर दिनेश गोयल गौरव गोयल परिवार की ओर से लगाए जाने वाले सेवा शिविर का शुभारंभ पूजा विधान से कैंट विधायक अमित अग्रवाल व बिल्डर जेपी अग्रवाल ने किया। इस मौके पर महानगर भाजपा के पूर्व सदस्य एडवोकेट गौरव गोयल व अमन अग्रवाल भी मौजूद थे। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता दिनेश गोयल की अध्यक्षता में आयाेजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के लोग, मीडिया व अधिकारी वर्ग से शामिल रहे।

सालों से कर रहे हैं सेवा

दिनेश गोयल व गौरव गोयल ने बताया कि उनका परिवार सालों करीब तीन दशक से काली पलटन बाबा औघड़नाथ मंदिर पर शिवरात्री के मौके पर ड्यूटी करने वालों तथा कांवड़ियों की सेवार्थ यह सेवा कैंप लगा रहा है। यहां चौबीस घंटे सभी के लिए जो ड्यूटी करते हैं व कांवड़िया भोजन की व्यस्था की गयी है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस शिविर में भोजन का आनंद लेने के लिए पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी पहुंचते हैं। इसके अलावा जितना भी स्टाफ काली पलटन पर ड्यूटी करता है उनके लिए यह सेवा शिविर सबसे बड़ा मददगार साबित होता है। इस बार इसमें जय प्रकाश अग्रवाल बिल्डर परिवार भी शामिल है।

TAGGED:
Share This Article