हैंडलूम मित्र मंडल का कांवड़ शिविर

Shekhar Sharma
1 Min Read

50 वर्षों से मुजफ्फरनगर से आगे सिसौना गांव में विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन

मेरठ। खंदक बाजार हैंडलूम मित्र मंडल की ओर से इस बार भी विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। प्रधान अंकुर गोयल ने बताया कि कावड़ सेवा संघ का सेवा शिविर 50 वर्षों से मुजफ्फरनगर से आगे सिसौना गांव में लगता आ रहा है। खंदक बाजार के व्यापारी भोले की सेवा करते हैं शिविर में गरम-गरम कचोरी गरम गरम सब्जी चाय खिचड़ी दूध आदि का वितरण होता है। यह शिविर सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक चलता है।

इनका रहता है सहयोग

अंकुर गोयल ने बताया कि शिविर में भोले की सेवा में अंकुर गोयल सतीश गर्ग विपिन रस्तोगी राहुल जैन सचिन रस्तोगी अभिनव रस्तोगी सूरज नीलकमल रस्तोगी नवीन अरोड़ा लालचंद जैन अनिल कौशिक अशोक गोयल राजन आदि सेवा शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों की सेवा करते हैं।

TAGGED:
Share This Article