

काली पलटन बाबा औघड़नाथ मंदिर के सामने कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता दिनेश गोयल व युवा भाजपा नेता एडवोकेट गौरव गोयल के परिवार ने लगाया सेवा कैंप
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान यूं तो पूरे महानगर में तथा मेरठ से बाहर भी कांवड़ियों की सेवा के लिए कैंप लगाए गए, लेकिन इस बार के तमाम कैंपों और वहां की शानदार व्यवस्थाओं की बात करें तो बाकियों से कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता दिनेश गोयल व युवा भाजपा नेता एडवोकेट गौरव गोयल के परिवार ने लगाया सेवा कैंप काफी आगे नजर आया। पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारियों ने इसकी मुक्त कंठ से सराहना भी की। हालांकि दिनेश गोयल का परिवार बीते करीब चालिस सालों से यह सेवा कर रहा है। इस कैंप में भाजपा के सभी बड़े नेता जिनमें राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, जिलाधिकारी और एसएसपी के अलावा नगर के तमाम गणमान्य नागरिक पहुंचे। दरअसल इसका पूरे साल इंतजार किया जाता है7
श्री हनुमान मंदिर गढ़ी सदर के तत्वाधान में
श्री हनुमान मंदिर, गढ़ी, मेरठ कैंट के तत्वावधान में तथा दिनेश गोयल एवं गौरव गोयल के संयोजन में औघड़नाथ मंदिर के सामने साइकिल स्टैंड परिसर में आयोजित चार दिवसीय 39वें कांवड़ सेवा शिविर का श्रद्धा एवं सेवाभाव के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने शिविर में पहुंचकर शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रियों को ठंडाई वितरित की तथा सेवा कार्य में जुटे गोयल परिवार एवं सभी सेवादारों के प्रयासों की सराहना की। चार दिनों तक चले सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों, शिवभक्तों एवं सेवादारों के लिए नाश्ता, भोजन, चाय-नाश्ता, प्रसाद, पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भोग-प्रसाद ग्रहण किया और शिविर में की गई सेवा एवं व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
कैंट विधायक बोले शानदार
सेवा शिविर के दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों तथा अनेक गणमान्यजनों ने शिविर में पहुंचकर सेवा कार्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नीरज मित्तल, पं. संजय त्रिपाठी, पुनीत चड्ढा, राजेश, जयप्रकाश अग्रवाल (बिल्डर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेवाभावी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। आयोजकों दिनेश गोयल एवं गौरव गोयल ने चार दिवसीय सेवा शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों, गणमान्यजनों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह सेवा-परंपरा आगे भी इसी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ जारी रहेगी।


