अखंड भारत का संकल्प किसी व्यक्ति या समाज के विरुद्ध नहीं, सभी का है समावेश
मेरठ । महानगर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम जीजी $फॉर्म हाउस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्लवित कर प्रांत सह संयोजक हरीश कौशिक, महानगर अध्यक्ष डॉ अक्षय जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष अतुल वर्मा जी, महानगर मंत्री पवन कश्यप जी ने किया व मंच संचालन महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने किया।
अखंडता के प्रति दोहराया संकल्प
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांत सह संयोजक हरीश कौशिक ने कहा यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता, गौरवशाली विरासत और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का अवसर है। हमारा भारत केवल एक भौगोलिक सीमा का नाम नहीं है। यह हजारों वर्षों की संस्कृति, परंपरा, ज्ञान, अध्यात्म और राष्ट्रभावना की भूमि है। हमारी सभ्यता ने सदैव ‘वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश पूरी दुनिया को दिया है। इतिहास में परिस्थितियों के कारण भारत का विभाजन हुआ। १९४७ में भारत का विभाजन कई लोगों के लिए एक पीड़ादायक अनुभव था, स्वातंर्त्य के आनंद के साथ-साथ मातृभूमि के विभाजन का गहरा घाव भी सहन करना पड़ा। १९४७ का विभाजन पहला और अन्तिम विभाजन नहीं है. भारत की सीमाओं का संकुचन उसके काफी पहले शुरू हो चुका था, अफगानिस्तान, म्यांमार, तिब्बत, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और सिंगापुर कभी भारत के हिस्से थे। इसे तो स्वीकार करना ही होगा कि १९४७ में भारत का विभाजन हिन्दू-मुस्लिम आधार पर हुआ. पाकिस्तान ने अपने को इस्लामी देश घोषित किया, वहां से सभी हिन्दू-सिखों को बाहर खदेड़ दिया, अब वहां हिन्दू-सिख जनसंख्या लगभग शून्य है, बंगलादेश भारत के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों का मुख्य केन्द्र बन गया है. करोड़ों बंगलादेशी घुसपैठिये भारत की सुरक्षा के लिये भारी खतरा बन गये हैं। इस विभाजन की पीड़ा आज भी हमारे राष्ट्रीय मानस में मौजूद है। अखंड भारत का संकल्प किसी व्यक्ति या समाज के विरुद्ध नहीं, बल्कि अखंड भारत का विचार इस विभाजन को उलटने की इच्छा से प्रेरित है अपनी साझी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के उपरांत वंदे मातरम् करके कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख रूप से महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष हरवीर पाठक, उज्ज्वल तायल, विशाल धानक, पायल कुच्छल, अंकुर शर्मा, अमित, दीपांशु वशिष्ठ, प्रिंस, नकुल सुमित बजरंगी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


