ऋषभ एकाडेमी में स्वतंत्रता दिवस के धूम

Shekhar Sharma
4 Min Read

मुख्य अतिथि श्रीमती सविता जैन, (पत्नी स्वर्गीय श्री श्रेयांश जैन), ध्वजारोण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

मेरठ। छावनी वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित शहर के प्रतिष्ठित ऋषभ एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार दिनांक 15 अगस्त 2026 को मेरठ केंट स्थित ऋषभ एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से किया गया। तत्पश्चात् ‘वन्दे मातरम’ गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सविता जैन, (पत्नी स्वर्गीय श्री श्रेयांश जैन), विद्यालय अध्यक्ष श्री दिनेश चंद जैन, सचिव डॉ. संजय कुमार जैन , कोषाध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार जैन, श्री अदिश जैन पुत्र स्वर्गीय श्री श्रेयांश जैन, प्रधानाचार्य श्री शरद त्यागी व उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर द्वारा विद्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया व तिरंगे को सलामी दी गई।

इस मौके पर ऋषभ एकाडमी को करीने से सजाया गया था। पूरे विद्यालय परिसर को तिरंगे रंग मे रंग दिया गया थ। जिन बच्चों के अभिभावक उन्हें छोड़ने के लिए आज सुबह विद्यालय पहुंचे थे वो भी ऋषभ की तैयारियों को देखकर गदगद थे। उनका कहना था कि ऋषभ एकाडेमी मेरठ मे हर क्षेत्र में अब सबसे अव्वल है सभी अभिभावक इसका श्रेय सचिव डा. संजय जैन को दे रहे हैं। हालांकि डा. संजय जैन ने कहा कि यह टीम वर्क है। टीम वर्क से ही कोई संस्था उच्चाइयों तक पहुंचती है। डा. संजय जैन ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ अच्छी मेहनत कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के बताया महत्व

तत्पश्चात् राष्ट्रगान व झंडा गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के हैड बॉय रूद्राश रस्तोगी ने अंग्रेजी में व सुश्री उन्नति शर्मा ने हिंदी में स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देशभक्ति की भावना पर अपने विचार प्रस्तुत किए। समारोह का मुख्य आकर्षण देशभक्ति गीत(पगड़ी संभाल जट्टा,परचम लहरा दो) पर आयोजित इंटर-हाउस डांस प्रतियोगिता रहा। विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनमोहक एवं जोशीली प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी मिस्बाह एवं खुशी भल्ला ने किया। कार्यक्रम के संयोजन में श्रीमती चेतना सक्सेना, श्रीमती निधि यादव, परमजीत कौर, चारों हाउस के हाउस मास्टर व सांस्कृतिक गतिविधि विभागाध्यक्षा श्रीमती प्रीति शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकमानाएं

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। समारोह का समापन सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

डा. संजय जैन ने दिया संदेश

ऋषभ एकाडेमी के स्टूडेंट को प्रबंध समिति के सचिव डा. संजय जैन ने संदेश देते हुए बताया कि जिस आजादी का जश्न आज देश भर में मनाया जा रहा हे, उसकी बड़ी कीमत हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी शादहत देकर चुकाई है। उन्होंने कहा कि मुल्क को आजादी यूं ही नहीं मिल गयी है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने उन अंग्रेजों से लोहा लिया जिनके बारे मे कहा जाता था कि उनके साम्राज्य में सूरज कभी डूबता नहीं। इसलिए यह सभी का नैतिक दायित्व है कि इस आजादी की कीमत को पहुचाने।

Share This Article