बाबा भोलेनाथ मां पार्वती का भव्य श्रृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा किया, मंदिर में प्रात: काल से ही भक्तों की भारी भीड़
मेरठ। सदर गंज बाजार स्थित श्री वामन भगवान मंदिर में आयोजित सावन मास के भंडारे के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा नेता व संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री मंदिर समिति कार्यकारिणी सदस्य अंकित मनू ने बताया कि श्री वामन भगवान मंदिर समिति द्वारा श्रावण मास के पवित्र अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया। इस मौके पर बाबा भोलेनाथ मां पार्वती का भव्य श्रृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। मंदिर में प्रात: काल से ही भक्तों की भारी भीड़ थी भंडारा आरंभ होने से पूर्व बाबा आशुतोष को खीर कचौड़ी आलू सीताफल छोले चावल एवं जल का विशेष भोग प्रसाद अर्पण किया गया। साथ ही बाबा आशुतोष शिव की विशेष पूजाअर्चना महाआरती पंडित नंदकिशोर शर्मा द्वारा की गई तत्पश्चात श्रद्धालुओं को भंडारा भोग प्रसाद वितरण समिति के द्वारा किया गया यह आयोजन प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मंदिर परिसर में संपन्न होता है।
ये रहे मौजूद
अंकित मनू ने बताया कि इस मौके पर अतिथि के रूप में संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ अध्यक्ष अजय गुप्ता विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सभासद अनिल जैन आदि उपस्थित रहे ।सभी अतिथियों का स्वागत मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल महामंत्री समीर खुराना कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग ने किया भंडारा वितरण की प्रमुख व्यवस्था मंदिर समिति के सदस्य अंकित गुप्ता मनु, गौरव गुप्ता , नानक चंद अग्रवाल ,कमल किशोर गुप्ता मुकेश कंसल, अजय अग्रवाल आदि ने व्यवस्था को संभाल कर सुचारू रूप से भंडारा प्रसाद का वितरण किया ।


