डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में अन्य अफसरों के साथ मौजूद रहे एमडी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों एवं विभागीय सेवाओं को और अधिक उपभोक्ता केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता मे डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार मे जन-सुनवाई आयोजित की गई। जन सुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 32 उपभोक्ताओं के प्रकरण दर्ज कर, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
इस तरह की आयीं शिकायतें
जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं द्वारा मुख्य रूप से नये संयोजन, बिल संशोधन, मीटर एवं रीडिग संबंधी प्रकरण तथा अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की गई। सभी प्रकरणों को जन-सुनवाई रजिस्टर में, विधिवत दर्ज करते हुए, उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। ऐसे प्रकरण जिनमे तकनीकी अथवा विभागीय जाँच की आवश्यकता है उन्हें संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर, कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
ये आए उपभोक्ता
जन-सुनवाई मे मेरठ क्षेत्र से ज्योति राणा, अनमोल अग्रवाल, रियाजुद्दीन, ममता शर्मा, जावेद, शिव कुमार, विपिन कुमार, नितिन सिंह, मनव्वर, विमलेश, शकील, सोनिया, अजीत कुमार एवं अन्य विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा अपने विद्युत से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए गए। कुछ उपभोक्ताओं ने नए संयोजन से संबंधित समस्या रखी जबकि सोलर, बिल, मीटर एवं पोल से संबंधित प्रकरण भी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। सभी मामलों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त) उपस्थित रहे। जन-सुनवाई में मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, राजेश कुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई मे मो० अरशद अधीक्षण अभियन्ता, मनोज कुमार अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता, महेश कुमार अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया। यह जानकारी एचके सिंह ने दी।


