
नगर निगम के सबसे साफ स्मार्ट आदर्श वार्ड और स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पाने वाले वार्ड नंबर 81 मुमताज नगर तारापुरी वार्ड नंबर 48 माधवपुरम सेक्टर 3 के ब्लॉक डूबा
मेरठ। महानगर में स्मार्ट और आदर्श वार्ड का तमगा हासिल करने वाले वार्ड 81 में कुछ ही देर की बूंदाबांदी ने अफसरों की पोल खोल दी है किस किस प्रकार से और कैसे उसको आदर्श वार्ड का तमगा दिया गया। यहां बता दे कि नगर निगम के सबसे साफ स्मार्ट आदर्श वार्ड और स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पाने वाले वार्ड नंबर 81 मुमताज नगर तारापुरी वार्ड नंबर 48 माधवपुरम सेक्टर 3 के ब्लॉक में आज जबरदस्त जलभराव हो गया। लोगाें को घुटने-घुटने पानी से होकर निकलना पड़ा। रोड पर पानी भर जाने के कारण तमाम वाहन चलते-चलते अचानक बंद हाे गए। जो हालात बना दिए गए उसने आदर्श वार्ड के तमगे के खेल को उजागर कर दिया।
सपाइयों ने कसा तंज
आदर्श वार्ड में पानी भर जाने पर सपाइयों ने संगीन तंज कसा है। सपा के अफजाल सैफी, संगीता राहुल, आस मोहम्मद, महमूद इकबाल कस्सार, शमशुद्दीन कुरैशी, सुमित बौद्ध, संजय यादव ने उलाहना देते हुए कहा है कि निगम बधाई का पात्र है जहां आज बारिश में एक बूंद भी पानी नहीं भरा। जलभराव की फोटो जारी करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि यह चित्र उसकी वानगी है कि नगर आयुक्त, महापौर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, तीनों जॉन के डिपो प्रभारी समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं सभी सफाई नायक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने रात और दिन मेहनत करके नालों की चली झाड़ सफाई कराई जिसका परिणाम है कि आज नगर निगम क्षेत्र में हुई वर्ष में एक बूंद भी पानी नहीं भरा है। इसके लिए इनको यश भारती और मेरठ रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए यह समाजवादी पार्टी की मांग है कि ऐसे निष्ठावान अधिकारी और कर्मचारी उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम में नहीं है जैसे मेरठ में कार्यरत है। जलभराव के चित्र जारी करने के बाद इन्होंने कहा कि इसके लिए इनको कोटि-कोटि बधाई और महापौर से इस बारिश की खुशी में त्यागपत्र देने की मांग की है तथा संबंधित क्षेत्र के पार्षदों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास में वर्ष में जल भराव होने से रोका है उनकी सहभागिता उनकी सजगता के कारण ही पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल भराव से मुक्ति मिली है इसके लिए वह भी बधाई के पात्र हैं और उनको स्वर्ण पदक रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। यह मांग करने वालों में समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती संगीता राहुल पूर्व पार्षद नगर निगम दक्षिण विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद पूर्व पार्षद महमूद इकबाल कस्सार पूर्व पार्षद शमसुद्दीन कुरैशी, सुमित बौद्ध राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूर्व पार्षद नगर निगम, महानगर उपाध्यक्ष संजय यादव आदि ने जल भराव से मुक्ति के लिए नगर निगम प्रशासन को बधाई यह और मांग करते हुए कहा कि आगामी वर्ष को देखते हुए नालों की फिर से तली झाड़ सफाई करवाने और सिल्ट को तत्काल उठाने की मांग की गई है अन्यथा जगह जल भराव के बीच में ही धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।


