
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर अभियान, शहर भर में खाद्य सुरक्षा के छापे में लिए नमूने जांच को भेजे
मेरठ। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में जोखाने के सामान के जो नमूने संग्रहित किए थे उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी के द्वारा दिये गये निर्देश के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. वेदप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में फ्रूट्स और वेजीटेबल प्रोडक्ट यथा केचप, सॉस, चटनी, अचार, जैम तथा जैली आदि की विनिर्माण इकाईयों पर प्रवर्तन अभियान चला कर ६ व ७ जुलाई तक कार्यवाही करते हुए खाद्य नमूनों को संग्रहित करके जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला को भेजा गया।
यहां की गई कार्रवाई
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान स्क्वायर इन्टर प्राइजेज गंगानगर, 7 मोर रिटेल प्रोइवेट लिमिटेड पर जांच के बाद वेज मियोनीस (विबा ब्राण्ड), बिलिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड कुंज विहार कालोनी के यहां से केचप (टूवेज ब्राण्ड), मोर रिटेल प्रोइवेट लिमिटेड के मिक्स फ्रूट व जैम, अनिल कुमार पुत्र रमेश चंद दौराला के यहां से डार्क सोया सॉस टोस्ट, महाराज अचार अग्रवाल एंड संस दौराला के यहां से मिक्स अचार, महाराजा अचार टीपीनगर के यहां से आम की चटनी, पीवाईडी रिटेल प्रा. लि. शास्त्रीनगर के यहां से टोमेटो सॉस व डॉर्क सोया सॉस,अग्रवाल एंड संस माधवपुरम के यहां से पाइन एप्लन स्लाइज व अरूण किराना स्टोर दौराला के यहां से मिक्स अचार के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया।


