एनसीआरटीसी से कांवड़ यात्रा के दौरान मैट्रो व रैपिड के फेरे बढ़ाने का आग्रह, रैपिड व मैट्रो पकड़ने वालों को असुविधा का सामना ना करना पड़े
मेरठ। बिजली कटौती से नाराज कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पीवीवीएनएल के चीफ अर्बन के कार्यालय में पहुंचकर चीफ अर्बन, एस ई विद्युत, अधिशासी अभियंता नॉर्थ, अधिशासी अभियंता साउथ, अधिशासी अभियंता कमर्शियल/ बिलिंग के साथ विद्युत के समाधान हेतु विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बिजली कटौती रोकी जानी चाहिए। लखनऊ से भरपूर बिजली मिल रही है। जब लोग पूरा बिल दे रहे हैं तो फिर किस बात की कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपकरणों का सही रखरखाव किया जाना चाहिए ताकि कटौती की नौबत ना आए। इसके अलावा उन्होंने बारिश के मौसम में भी बाधा रहित बिजली आपूर्ति कराए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के भी सख्त निर्देश है कि कटौती ना की जाए।
फेंरे बढाए जाएं
कांवड़ यात्रा के दौरान सिवाय टोल से सराय काले खा तक होने वाले यात्रियो के आगमन हेतु मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मेट्रो रेल/रैपिड रेल के वरिष्ठ अधिकारियों से रेल के कोच व फेरे बड़ाने को कहा। उन्होने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ मार्ग पर परेशानियां होती हैं, इसको देखते हुए मैट्रो व रैपिड के फेरे बढाए जाने चाहिए ताकि मेरठ तथा मेरठ से रैपिड व मैट्रो पकड़ने वालों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।


