जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के डीएम के आदेश
मेरठ। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित रहे। बगैर कोई कारण बताए इस बैठक से अनुपस्थित रहने पर
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने सड़क सुरक्षा के सभी प्रविधानों का पालन करने का निर्देश दिया। एनएचएआइ अधिकारियों को उन्होंने हाईवे पर सभी अवैध कट बंद कराने तथा मेरठ-करनाल और मेरठ-पौड़ी हाईवे पर पर्याप्त संख्या में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि दुर्घटनाओं को कम से कम किया जा सके।
बैठक में अनुपस्थित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी का उन्होंने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। ब्लैक स्पाट पर सुधार के सभी आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों को दिया। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को पूरा किया जाए। घंटाघर के पास सड़क के बीचोबीच खड़े बिजली के खंभों को हटाने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बजट स्वीकृत करके कार्रवाई कराने का निर्देश दिया।
नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआइ, एनसीआरटीसी एवं अन्य संबंधित विभागों को उन्होंने अपने क्षेत्रों में सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा उनकी गुणवत्ता को बेहतर रखने का निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ डा. रामप्रसाद, एस पी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सत्येन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।


